Integrity Score 110
No Records Found
No Records Found
No Records Found
सावन का महीना चल रहा है ऐसे में अधिक से अधिक लोग भगवान शिव के बारे में जानने के इच्छुक रहते हैं। बहुत से शिव भक्त भगवान शिव से जुडी कथाएं जानने के बारे में इच्छुक रहते हैं। इस समय में बहुत से शिव भक्त उत्तराखंड में उपस्थित केदारनाथ धाम की यात्रा करने की तैयारी भी करते हैं, तो वहां जाने से पहले आपको यह लेख अवश्य पढ़ना चाहिए। इसमें इसलिए केदारनाथ धाम से जुडी सभी कथाएं आपको जरूर प्रेरित करेंगी। केदारनाथ धाम एक पौराणिक हिन्दू शिव मंदिर है। प्रत्येक वर्ष यहां लाखों की संख्या में शिव भक्त और विदेशों से भी यात्री महादेव के दर्शन करने और यहाँ की सुंदरता को निहारने के लिए आते हैं। इस स्थान की सुंदरता देखते ही बनती हैं।
भारत के उत्तराखंड में हिमालय पर्वत पर स्थित चार धाम यात्रा के 4 मंदिरों में केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर शामिल हैं। यह बात ध्यान देने योग्य है की, भारत के चार धाम और उत्तराखंड के चार अलग- अलग हैं। भारत के चार धाम में उत्तर दिशा में बद्रीनाथ, पश्चिम दिशा में द्वारका, पूर्व दिशा में जगन्नाथ पुरी और दक्षिण दिशा में रामेश्वरम धाम शामिल है। भारत को शुरू से ही ऋषियों- मुनियों का देश कहा जाता रहा है। उत्तराखंड के केदारनाथ और बाकी के कई प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों के स्थान पर कई ऋषियों मुनियों की तपस्या स्थली माना जाता है। आज हम आपको केदारनाथ धाम से जुडी कुछ ऐसी कथाएं बताएंगे जो इस स्थान को लेकर बहुत प्रचलित और पौराणिक हैं। तो आइए जानते हैं, इसके पीछे की, केदारनाथ धाम की पौराणिक कथा, केदारनाथ
केदारनाथ धाम की पौराणिक कथा
केदारनाथ धाम की एक सबसे प्रचलित और पौराणिक कथा के अनुसार एक समय माता पार्वती भगवान शिव से प्रश्न करती हैं कि, ‘हे स्वामी हमें केदारनाथ धाम के विषय से संबंधित कुछ जानकारी दीजिए, हमें बताइए कि यह धाम कब से है? माता पार्वती के प्रश्नों का उत्तर देते हुए भगवान भोलेनाथ ने कहा कि, पृथ्वी लोक पर स्थित केदारनाथ धाम उन्हें बहुत पसंद है और वह अपने सभी गणों के साथ केदारनाथ धाम पर हर समय निवास करते हैं।