Integrity Score 110
No Records Found
No Records Found
No Records Found
Bhadrapada Amavasya:
हिन्दू धर्म में भाद्रपद अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। भाद्रपद की अमावस्या तिथि पर पितृ तर्पण, श्राद्ध और पितरों की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इसके अलावा भाद्रपद का सम्पूर्ण महीना और अमावस्या भगवान श्री कृष्ण को समर्पित मानी जाती है। भाद्रपद अमावस्या 2023 (Bhadrapada Amavasya 2023) के दिन शनि ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भी व्रत किया जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद अमावस्या पर कुंडली में शनि के साथ राहु- केतु और मंगल ग्रह की शांति के लिए व्रत और ग्रह शांति की पूजा करवाई जा सकती है।
भाद्रपद अमावस्या के दिन माता दुर्गा की पूजा का भी विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। भाद्रपद अमावस्या पर कुशा को चुन- चुन का इकट्ठा किया जाता है। यह एक प्रकार की घास होती है जिसका भाद्रपद अमावस्या पर धार्मिक कार्यो में उपयोग होता है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि, इस घास के उपयोग से धार्मिक लाभ अधिक मिलता है। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं, भाद्रपद अमावस्या मुहूर्त? कब है भाद्रपद अमावस्या? और भाद्रपद अमावस्या पर क्या करें?
भाद्रपद अमावस्या तिथि और समय
आइये जानते हैं कब है भाद्रपद अमावस्या? भाद्रपद अमावस्या 14 सितंबर 2023 को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। आइए जानते हैं भाद्रपद अमावस्या मुहूर्त क्या है? भाद्रपद अमावस्या 14 सितम्बर को सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 15 सितम्बर 2023 को शुक्रवार दिन सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

भाद्रपद अमावस्या पूजा विधि
भाद्रपद अमावस्या के दिन सुबह सूर्यौदय से पहले उठ जाएँ इसके पश्चात गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। स्नान करने के पश्चात उगते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करें।
अब धार्मिक में आस्त रखे हे