Integrity Score 110
No Records Found
No Records Found
No Records Found
एक हिन्दू पौराणिक कथा के अनुसार त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और देवों के देव महादेव का एक बार अपने भक्तों की वजह से बड़ा युद्ध हो चुका है। भगवान श्री राम महादेव के एक बड़े भक्त माने जाते हैं लेकिन एक समय कुछ ऐसी परिस्तिथयां बन गयीं थी जिनकी वजह से भगवान महदेव और भगवान राम को एक दूसरे के खिलाफ युद्ध की भूमि में कूदना पड़ा था।
प्रभु श्री राम और भगवान शिव की इस दिलचस्प कथा के पीछे कई तथ्य जुड़े हैं। इस कथा में आपको भगवान श्री राम और भगवान राम के अलावा उनके सबसे बड़े और बलवान भक्तों का भी वर्णन मिलता है। जैसे बजरंग बलि हनुमान और महाराज नंदी का भी इस कथा में वर्णन मिलता है।
प्रभु श्री राम ने छोड़ा अश्वमेध यज्ञ का घोडा
एक समय प्रभु श्री राम ने अपनी नगरी अयोध्या से अश्वमेध यज्ञ का घोडा छोड़ दिया। जो नगर- नगर जाकर घूमने लगा। अश्वमेध यज्ञ का घोडा छोड़ने का मतलब होता है
राज्य देवपुर में रोका गया घोड़ा
अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा अबतक कई राज्य जीत चुका था। प्रभु श्री राम की सेना बहुत प्रसन्नता के साथ घोड़े के पीछे- पीछे चल रही थी, तभी घोड़े को राज्य देवपुर में रोका गया। राज्य देवपुर के राजा वीरमणि थे। वीरमणि भगवान श्री राम और भगवान शिव के परम भक्त भी थे। लेकिन राजा वीरमणि ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी और भगवान भोलेनाथ ने उन्हें वरदान दे रखा था की सम्पूर्ण सृष्टि में से वीरमणि के राज्य देवपुर पर कभी कोई आक्रमण नहीं कर पायेगा। यदि किसी ने ऐसा किया तो भगवान शिव खुद इस युद्ध को उनकी ओर से लड़ेंगे। इसलिए राजा देवमणि के राज्य पर ड़र के कारण कोई आक्रमण नहीं करता था। राजा वीरमणि के 2 पुत्र रुक्मांगद और शुभंगद थे। उनके दोनों ही पुत्र बहुत महान और वीर पराक्रमी थे।रुक्मांगद ने दिया युद्ध का निमंत्रण
रुक्मांगद ने अश्व घोड़े को पकड़ लिया और अश्व को बनाया बंदी इसके पश्चात सैनिकों को युद्ध की चेतावनी दे डाली इसके पश्चात रुक्मांगद अपने पिता के पास युद्ध की आज्ञा लेने के लिए करना