Integrity Score 110
No Records Found
No Records Found
No Records Found
Padmini Ekadashi
साल 2023 में सावन के महीने में 18 जुलाई 2023 को अधिक मास लग रहा है। अधिक मास हर 3 साल में एक बार आता है। इसके अनुसार सावन मास शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अधिक मास में पद्मिनी एकादशी कहा जाता है। हर तीन साल में एक बार आने की वजह से हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। साल में पड़ने वाली 24 एकादशी में यह अधिक मास में पड़ने वाली विशेष पद्मिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पद्मिनी एकादशी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होती है, इसलिए इस एकादशी पर सभी भक्तों को पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ व्रत करना चाहिए।
पद्मिनी एकादशी शुभ मुहूर्त और व्रत पारण समय
पद्मिनी एकादशी Padmini Ekadashi 2023 के दिन 29 जुलाई को सुबह 4 बजे के बाद से दोपहर के 11 बजे तक आप पूजा कर सकते हैं। इस व्रत का 30 जुलाई 2023 को 5 बजकर 40 मिनट व 58 सेकंड से 8 बजकर 23 मिनट व 30 सेकंड तक व्रत पारण का समय रहेगा। यह कुल समय अवधि 2 घंटे 42 मिनट की रहेगी इस दौरान आपको अपना व्रत खोलना चाहिए।
पद्मिनी एकादशी व्रत का महत्व
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पद्मिनी एकादशी चूंकि हर 3 साल में एक बार अधिक मास के महीने में आती है इसलिए भगवान विष्णु प्रसन्न करने का यह मौका बहुत शुभ होता है। भगवान विष्णु को यह दिन अति प्रिय होता है इसलिए इस व्रत का महत्व भी अधिक होता है। यदि कोई जातक पद्मिनी एकादशी व्रत विधि -विधान अनुसार करता है तो उस पर भगवान विष्णु की कृपा होती है
पद्मिनी एकादशी व्रत कथा
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार पद्मिनी एकादशी व्रत का महत्व और कथा भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को सुनाई है। इस कथा के अनुसार तराजा कृतवीर्य ने संतान प्राप्ति के लिए कई बहुत अधिक विवाह किये परन्तु इसका भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। राजा का राज्य बहुत विशाल था इसलिए राजा इस चिंता में डूबे रहते थे कि बाद उनके राज्य को कौन देखेगा? इसी चिंता में राजा ने अनेक बार दान, हवन, पूजा, सब कुछ कराया, लेकिन इसका भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ।