Integrity Score 110
No Records Found
No Records Found
No Records Found
तीज का विशेष महत्व होता है। यह व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु, संतान प्राप्ति और घर में सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। प्रत्येक वर्ष कजरी तीज को भद्र माह में कृष्ण पक्ष के तीसरे वाले दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। कजरी तीज को कजली तीज, बड़ी तीज और सातुड़ी तीज के नाम से भी कई स्थानों पर प्रसिद्ध है। कजरी उत्सव विशेष रूप से उत्तर भारत के क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान में मनाया जाता है। तीज 2023 व्रत पर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है। साथ ही चंद्र देव को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि, कजरी तीज व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कजरी उत्सव पर महिलाएं हरियाली तीज की तरह ही तैयारियां करती है और अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं साथ ही कजरी तीज 2023 व्रत किसी विशेष इच्छा की पूर्ति हेतु भी रखा जाता है। तो आइए जानते हैं, कजरीतीज 2023 में 2 सितंबर को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। यह 1 सितंबर को रात में 11 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो जाएगी और अगले दिन रात के समय 8 बजकर 51 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
कजरी तीज पर सभी महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत करती हैं। कजरी तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती के साथ कजली माता का पूजन किया जाता है। तो आप कजरी तीज पर इस विधि से करें व्रत क्योंकि हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कजरी तीज पर सुबह सूर्योदय होने से पहले ही उठ जाना चाहिए। उठने के पश्चात स्नान आदि करें और सुंदर वस्त्र पहनें। इस दिन 16 श्रृंगार भी अवश्य करें।
इसके पश्चात घर में साफ- सफाई करें और भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें, उनके आगे धूप लगाएं और शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें । अब भगवान शिव और माता पार्वती के चरणों में फूल और फल अर्पित करें और आरती गाएं। इसके पश्चात नीमड़ी माता की पूजा